RASHTRADEEP NEWS
भारत सरकार ने मनु भाकर और डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। वहीं 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है। मनु भाकर और डी गुकेश के अलावा हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला है।
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की। पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त होंगे। समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद, सरकार ने निम्न खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालय और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है।


इन खिलाड़ियों को मिला ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024
1. डी गुकेश (शतरंज)
2. हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
3. प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
4. मनु भाकर (शूटिंग)