Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • अमृतपाल सिंह बनाएगा नई पार्टी, पंजाब में नई राजनीतिक हलचल की तैयारी…
Image

अमृतपाल सिंह बनाएगा नई पार्टी, पंजाब में नई राजनीतिक हलचल की तैयारी…

RASHTRADEEP NEWS

खालिस्तानी अमृतपाल सिंह अब पंजाब में बड़े राजनीतिक मंसूबे पाल रहा है। इसी मकसद से वह राजनीतिक दल ही बनाने की तैयारी में है, जिसका ऐलान उसकी ओर से 14 जनवरी को किया जा सकता है।

अमृतपाल सिंह अपनी नई पार्टी के गठन का ऐलान मुक्तसर साहिब में लगने वाले माघी के मेले में करेगा। इस मेले में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग जुटते हैं। इसके अलावा अमृतपाल सिंह के पिता और उसके समर्थकों ने पंथ बचाओ, पंजाब बचाओ रैली का भी आयोजन किया है। इस रैली में ही पार्टी के गठन का ऐलान अमृतपाल सिंह के परिजनों और समर्थकों की ओर से किया जाएगा। बता दें कि अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। उसके खिलाफ रासुका लगाया गया था।



1 Comments Text
  • binance anm"alan says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.com/fr-AF/register-person?ref=JHQQKNKN
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *