Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • अशोक गहलोत की विधानसभा क्षेत्र में लगे लापता के पोस्टर, पढ़े खबर…
Image

अशोक गहलोत की विधानसभा क्षेत्र में लगे लापता के पोस्टर, पढ़े खबर…

RASHTRADEEP NEWS

जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और सरदारपुरा से वर्तमान विधायक अशोक गहलोत के खिलाफ जनता ने अनोखा विरोध दर्ज कराया है। वार्ड नंबर-69 स्थित सांसी कॉलोनी और रातानाडा की बस्तियों में जगह-जगह “लापता विधायक” के पोस्टर लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत के पूरे राजनीतिक जीवन में पहली बार इस तरह का विरोध हुआ है।

दरअसल, जगह-जगह पोस्टरों पर लिखा गया है कि, ‘हमारे विधायक जी लापता हैं, थे मासे दूर हो गया अशोक जी…श्री अशोक जी गहलोत विधायक सरदारपुरा एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार अपनी विधानसभा से चुनाव के बाद से लापता है। कहीं दिखे तो बोलिए की विधानसधा में जाए और विकास के लिए कुछ करें।’

इसलिए लगाए पोस्टर

पोस्टर लगाने वाले स्थानीय निवासियों का कहना है कि चुनाव के बाद अशोक गहलोत ने क्षेत्र का दौरा नहीं किया और जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। बस्ती में सड़कें खराब हैं, पानी की किल्लत है और सफाई की हालत दयनीय है। यहां के सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं, जैसे शौचालय की व्यवस्था तक नहीं है।सांसी कॉलोनी के एक प्रतिनिधि ने कहा कि अगर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़ा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि बस्ती में लड़कियों के लिए एकमात्र सरकारी स्कूल है, लेकिन वहां शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *