Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • मदरसे की आड़ में एक व्यक्ति ओर उसकी पांच बीवियों छाप रहे थे नकली नोट…
Image

मदरसे की आड़ में एक व्यक्ति ओर उसकी पांच बीवियों छाप रहे थे नकली नोट…

RASHTRADEEP NEWS

उत्तरप्रदेश के श्रावस्‍ती में जाली नोट छापकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह का सरगना मुबारक अली उर्फ नूरी मदरसा चलाता है। उसने यूट्यूब से नोट छपाई का तरीकी सीखा ओर फिर अपने मदरसे में ही नोटों की छपाई करने लगा। इस गोरखधंधे में मुबारक अली की पांच बीवियां भी उसकी मदद करती थीं।

पुलिस को मल्‍हीपुर इलाके में काफी दिनों से जाली नोटों की छपाई की शिकायत मिल रही थी। जांच में जुटी पुलिस ने बुधवार को धर्मराज शुक्‍ला, रामसेवक और अवधेश पांडेय को जाली नोट और तमंचे के साथ पकड़ा। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस गंगापुर स्थित फैजुर्रनबी मदरसे में पहुंची जहां नकली नोटों की छपाई का पूरा सेटअप लगा हुआ था। पुलिस ने मदरसे से दो प्रिंटर, दो लैपटॉप, चार बोतल स्‍याही, 35,400 रुपये के जाली नोट और 14,500 के असली नोट, एक 315 बोर का तमंचा और पांच मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने मुबारक अली को गिरफ्तार कर लिया है।


1 Comments Text
  • registrera dig f"or binance says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *