RASHTRADEEP NEWS
यह मामला महाराष्ट्र के कोल्हापुर का है। जहां महाराष्ट्र में सड़क के गड्ढे ने एक मृत व्यक्ति को जिंदा कर दिया। कोल्हापुर के बावडा के रहने वाले 65 वर्षीय पांडुरंग तात्या को 15 दिन पहले हार्ट अटैक आया था।
इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 दिन तक उनका इलाज चला लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। आखिर में डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उनके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे।अस्पताल से पांडुरंग को एंबुलेंस के माध्यम से घर लाया जा रहा था। एंबुलेंस सड़क पर चल रही थी और एक बड़ा सा गड्ढा आया, जिससे एंबुलेंस बुरी तरह टकरा गई और पांडुरंग जिंदा हो गए। पांडुरंग की पत्नी ने कहा कि, जब हम उनके शव को अस्पताल से घर ला रहे थे तभी एंबुलेंस एक गड्ढे से गुजरती है और हमने देखा कि उनकी उंगलियां हिल रही थी।

जैसा ही परिजन ने पांडुरंग के शरीर में हलचल देखा, उन्हें तुरंत फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर के इलाज के बाद पांडुरंग को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।