RASHTRADEEP NEWS
भाजपा राजस्थान में काफी समय से इंतजार था मंडल अध्यक्ष की घोषणा का, जो आज जोधपुर दक्षिण जिला से शुरुआत हुई, जोधपुर दक्षिण के भाजपा के चुनाव अधिकारी रामचरण बोहरा ने आज मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। बता दे, काफी समय से भाजपा के पदाधिकारियों को मंडल अध्यक्ष की घोषणा का इंतजार था। जिसके चलते आज घोषणाओं की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले जोधपुर के देहात दक्षिण मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई। जिसमे 20 मंडलो में से 13 मंडल अध्यक्ष को नियुक्त किया गया है। घोषणा में विचार परिवार, संगठन और विधायक को समान रूप से तव्वजो भी दिया गया।
