RASHTRADEEP NEWS
यह कार्यवाही बीकानेर के मुक्ताप्रसाद पुलिस द्वारा की गई। जहां पुलिस ने अक्टूबर 2024 को करणी रिको में चाकू की नोक पर व्यापारी के साथ लूट करने के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रूपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपित पर निगरानी शुरू की। आसपास की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस टीम ने भींयाराम उर्फ भीमसेन को गिरफ्तार किया है। बता दे, आरोपी के पास से दो बाइक भी बरामद करी है। साथ ही आरोपी पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है और छह दूसरे जिले में दर्ज है।