Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान के सात लाख लोगों को फ्री में नहीं मिलेगा गेहूं…
Image

राजस्थान के सात लाख लोगों को फ्री में नहीं मिलेगा गेहूं…

RASHTRADEEP NEWS

खाद्य सुरक्षा योजना से अपात्र लोगों के नाम हटाने के लिए शुरू किए गए गिवअप अभियान का असर अब दिखने लगा है। अब तक प्रदेश के 7 लाख लोग खाद्य सुरक्षा स्कीम से नाम वापस ले चुके है। ऐसे में इन लोगों को अब फ्री गेहूं भी नहीं मिलेगा।

बता दें कि गिवअप अभियान के तहत अब तक किसी तरह से योजना में नाम जुड़वाकर गेहूं उठाने वाले चौपहिया वाहनधारी, इनकम टैक्स भरने वाले 7 लाख लोगों ने योजना से नाम वापस ले लिया है। अब विभाग इनके नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटाएगा।

खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि, सभी जिला रसद अधिकारियों को भी कहा गया है कि वे गिवअप अभियान के तहत योजना से नाम वापस लेने के लिए लोगों को प्रेरित करें। इस अभियान की प्रत्येक महीने समीक्षा की जा रही है।


2 Comments Text
  • Реферальный код на binance says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
  • binance referal code says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *