Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • रोहित गोदारा के नाम से प्रॉपर्टी व्यवसायी से मांगी फिरौती…
Image

रोहित गोदारा के नाम से प्रॉपर्टी व्यवसायी से मांगी फिरौती…

RASHTRADEEP NEWS – चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी और बिल्डिंग मेटेरियल व्यवसायी से रोहित गोदारा के नाम से फिरौती मांगी है। प्रॉपर्टी व्यवसायी को वाॅट्सएप पर वॉइस मैसेज कर रोहित गोदारा के नाम से धमकी दी गई है। इस संबंध में वार्ड 58 निवासी इलियास कायमखानी ने रिपोर्ट पर 6 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस मामले में कुछ लोगों ने मामले में दखल कर सेटिंग की बात कही थी। इसके कुछ दिनों बाद फरियाद दिलावरखानी ने फिरौती के मामले में 10 लाख में सेटलमेंट करवाने की बात कही। इसके बाद 6 जनवरी को वाॅट्सएप पर वाॅइस मैसेज आया और अपने आप को रोहित गोदारा बताते हुए उसने वाॅइस को चेक करवाने की बात कहते हुए रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने रोहित गोदारा, अरशद सरदारशहर, मिकी पीथीसर, फरियाद दिलावरखानी, शाहरूख उर्फ भादर और आदिल झारिया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



1 Comments Text
  • gratis binance-konto says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/register?ref=IXBIAFVY
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *