Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • चीन से आए वायरस का बच्चों में बढ़ता खतरा, अलर्ट मोड पर चिकित्सा विभाग…
Image

चीन से आए वायरस का बच्चों में बढ़ता खतरा, अलर्ट मोड पर चिकित्सा विभाग…

RASHTRADEEP NEWS – राजस्थान में चीन से आया एचएमपीवी वायरस अब अपने पैर पसार रहा है। डूंगरपुर के बाद अब बारां में दूसरा केस मिला है। जिसके बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। बारां जिले के छीपाबड़ौद में 6 माह के शिशु के एचएमपीवी वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।

इसके बाद से जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। कोटा मेडिकल कॉलेज से जिला स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में सारथल पीएचसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भावपूरा के ग्राम बादलडा में 6 माह के शिशु के एचएमपीवी वायरस से ग्रसित होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद सारथल राजकीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र की चिकित्सा टीम ने तुरंत गांव पहुंचकर परिजनों से बात की है। उसके अलावा गांव के लोगों की भी मॉनिटरिंग की है।



1 Comments Text
  • 创建Binance账户 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *