Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • मोहन भागवत के बयान पर मचा घमासान, राजस्थान भाजपा प्रभारी ने राहुल गांधी को बताया मूर्ख…
Image

मोहन भागवत के बयान पर मचा घमासान, राजस्थान भाजपा प्रभारी ने राहुल गांधी को बताया मूर्ख…

RASHTRADEEP NEWS – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के सच्ची आजादी वाले बयान के बाद देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बयान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी चल रही है। जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे संविधान और स्वतंत्रता संग्राम का अपमान बताते हुए मोहन भागवत पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, राजस्थान भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने राहुल गांधी के बयान को मूर्खता का परिचायक बताया है।भागवत के बयान को लेकर सवाल इसलिए उठे क्योंकि उन्होंने कहा था कि राम मंदिर बनने के बाद भारत को सच्ची आजादी मिली। इस बयान को कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम और संविधान का अपमान बताते हुए आलोचना की।

राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दो वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कोई मूर्ख बात को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश करे और मोहन भागवत पर राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाए, तो वह सिर्फ राहुल गांधी ही हो सकता है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।



1 Comments Text
  • anm"ala dig till binance says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *