Rajasthan Politics – राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पटना में पीठासीन पदाधिकारी की बैठक में दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई है। ऐसे में उनको इलाज के लिए पटना के इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में भर्ती कराया गया, अस्पताल ले जाया गया है, उनकी एंजियोग्राफी की गई है।
डॉक्टर ने फिलहाल वासुदेव देवनानी की हालत स्थिर बताई है। देवनानी के निजी सहायक ने कहा कि उनकी तबीयत अब ठीक है। हालांकि उन्होंने हार्ट अटैक की पुष्टि नहीं की। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि सुबह में उन्हें चेस्ट में पेन की शिकायत हुई थी। इस मामले की सूचना मिलने ही राज्य सरकार भी अलर्ट हुई।