Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • पाकिस्तान की बेटी बनेगी हिन्दुस्तान की बहु, पिता बोले: पाक में न सुरक्षा और न ही भविष्य…
Image

पाकिस्तान की बेटी बनेगी हिन्दुस्तान की बहु, पिता बोले: पाक में न सुरक्षा और न ही भविष्य…

Rajasthan – एक पिता जिसके पूर्वज पाकिस्तान में रह रहे हैं, वह खुद भी पूरी उम्र वहीं रहा। लेकिन अब अगली पीढ़ी को वहां नहीं रखना चाहता। इसीलिए बेटे के बाद अब बेटी की भी शादी जोधपुर में करने जा रहे हैं। इसके लिए वह दो साल से भारत में रह रहे हैं। पाकिस्तान में जमींदारी है और लाखों-करोड़ों की सम्पत्ति है, लेकिन वहां परिवार सुरक्षित नहीं है पाकिस्तान के अमरकोट के रहने वाले गणपतसिंह सोढ़ा की बेटी मीना की शादी मंगलवार को जोधपुर में होने जा रही है। जैसलमेर से बारात आएगी।

सोढ़ा बताते हैं कि इस शादी के लिए वे दो साल से जोधपुर में हैं। इससे पहले उनके बेटे की शादी हुई और अभी उसकी नागरिकता के लिए प्रयास चल रहे हैं। उनके बड़े भाई व परिवार के कई लोग पहले से ही जोधपुर शिफ्ट हो चुके हैं। सोढ़ा बताते हैं कि उनकी बेटी 9 साल से जोधपुर व भारत में ही रह रही है। उसने अपनी पढ़ाई भी यहां पर ही की थी। अगली पीढ़ी को पाकिस्तान में रहना पसंद नहीं है और सुरक्षा के लिहाज से भी भारत ही ठीक लगता है। अगली पीढ़ी का भविष्य भी वहां ज्यादा उज्जवल नहीं है। बेटा भी शादी के बाद यहीं व्यापार कर रहा है।


1 Comments Text
  • 创建个人账户 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *