Bikaner/ बीकानेर – मंगलवार को हिंदू जागरण मंच ने बीकानेर नगर निगम का घेराव किया। इस दौरान हिंदू जागरण मंच ने आरोप लगाया कि निगम बिना जांच के मैरेज सर्टिफिकेट बना रहा है।
हिंदू जागरण मंच का कहना है कि, पहले भी निगम द्वारा इसी हरकत हुई थी ओर उसका विरोध किया गया था। लेकिन निगम बिना जांच पड़ताल के मैरिज सर्टिफिकेट बना रहा है। साथ ही, आरोप है कि यहां के कर्मचारी पैसे लेकर हाथों हाथ मैरिज सर्टिफिकेट बना देते है। जब की इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाना चाहिए, जबकि ऐसा नहीं किया जा रहा। जिसके चलते Hindu Jagran Manch ने विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू जागरण मंच ने चेतावनी दी है कि अगर यह हरकत दुबारा हुई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। इस दौरान निगम आयुक्त ने कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया।