Bikaner/बीकानेर – यह घटना बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के सातलेरा में नेशनल हाइवे की है। जहां गुरुवार शाम 8 बजे करंट लगने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, जीएसएस के पास एक जीप और बोलेरो गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हालांकि वाहनों की टक्कर में कोई चोटिल नहीं हुआ, लेकिन टक्कर के बाद जीप से उतर कर जा रहे जीप सवार का पैर वहां पहले से टूटे पड़े बिजली तार पर आ गया। ओर वो तार 11 हजार वोल्ट का था। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव वाले मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल लेकर गए।
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.














