Bikaner/बीकानेर – कल सोमवार को बीकानेर देहात भाजपा की अध्यक्ष की घोषणा हो गई थी। जिसमे जालम सिंह भाटी की कार्यकारणी में महामंत्री रहे श्याम पंचारिया को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ओर अब नंबर है बीकानेर शहर का, जिसमे अध्यक्ष को लेकर बीकानेर की जनता में भी चर्चा तेज है। बता दे, शहर की दौड़ में भाजपा नेता महावीर रांका, निर्वतमान उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, मोहन सुराणा, महिला नेता सुमन छाजेड़, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा ओर अशोक बोबरलवाल नाम शामिल है। दावा किया जा रहा है कि, इन नामों में से ही किसी एक नाम पर मोहर लगेगी। बाकी अंतिम निर्णय भाजपा प्रदेश का रहेगा। जिसके चलते 30 जनवरी को बीकानेर शहर भाजपा को नया अध्यक्ष भी मिल जाएगा। ओर 29 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन लिए जाएंगे। जिसके बाद ही पार्टी अपना अंतिम फैसला सुनाएगी।














