Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • एग्जाम हॉल से पहले ही बंट गए पेपर, कांग्रेस ने सरकार को लिया आड़े हाथ…
Image

एग्जाम हॉल से पहले ही बंट गए पेपर, कांग्रेस ने सरकार को लिया आड़े हाथ…

Rajasthan Papaer Leak – राजस्थान में पिछली सरकार में पेपर लीक के मामले सुलझने में नहीं आ रहे और देखते ही देखते अब नए मामले सामने आने शुरू हो गए। इसी कड़ी में राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के सेकेंड और थर्ड सेमेस्टर के पेपर लीक हो गए। ये पेपर 23, 24 और 25 जनवरी को आयोजित किए गए थे। जिसके बाद इन पेपर्स को रद्द कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धों को भी पकड़ लिया है। कुछ प्रश्नों की हाथों से लिखी हुई कॉपी छात्रों को मिल गई थी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।गौरतलब है कि इससे पहले जयपुर पुलिस ने नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन में भर्ती के लिए कम्प्यूटराइज्ड परीक्षा में विभिन्न कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के जरिए नकल करवाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। इस मामले में पुलिस और एटीएस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पेपर लीक मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष Tikaram Julieने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते कहा कि B.Sc नर्सिंग पेपर लीक की घटना ने एक बार फिर सरकार और प्रशासन की असफलता को उजागर किया है। यह घटना न केवल शिक्षा प्रणाली की खामियों को दर्शाती है, बल्कि लाखों मेहनती छात्रों के सपनों को तोड़ने का भी काम करती है।


1 Comments Text
  • binance skapa konto says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *