Rajasthan News – प्रदेश की Bhajanlal Government ने संविदा पर 13 हजार 398 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसमें कम्युनिटी हेल्थ अफसर, नर्स, लेखा सहायक, लैब टेक्नीशियन, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और इंजीनियर जैसे 29 से ज्यादा अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इसको लेकर 28 जनवरी को विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 फरवरी से 19 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सफल अभ्यर्थियों को राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स के आधार पर संविदा के तहत नौकरी दी जाएगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) | 2634 |
नर्स | 1941 |
खंड कार्यक्रम अधिकारी | 53 |
डाटा एंट्री ऑपरेटर | 177 |
कार्यक्रम सहायक और कनिष्ठ कार्यक्रम सहायक | 146 |
लेखा सहायक | 272 |
फार्मा सहायक | 499 |
सेक्टर स्वास्थ्य परिवेशक | 565 |
सामाजिक कार्यकर्ता | 72 |
अस्पताल प्रशासक | 44 |
मेडिकल लैब टेक्नीशियन | 414 |
नर्सिंग इंचार्ज | 4 |
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता | 159 |
बायोमेडिकल इंजीनियर | 35 |
फिजियोथैरेपिस्ट सहायक- 58, वरिष्ठ काउंसलर- 40, साइकाइट्रिक केयर नर्स- 49, ऑडियोलॉजिस्ट- 42, नर्सिंग प्रशिक्षक- 56, रिहैबिलिटेशन कार्यकर्ता- 633, पब्लिक हेल्थ केयर नर्स- 102, कंपाउंडर आयुर्वेद- 661