Delhi Election
Delhi विधानसभा चुनाव की सबसे वीवीआईपी सीट नई दिल्ली के पूर्व सीएम Arvind Kejriwal चुनाव हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को BJP प्रत्याशी Pravesh Verma ने हराया है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही अरविंद केजरीवाल लगातार पीछे चलते रहे। करीब दो घंटे वोटों की गिनती के बाद अरविंद केजरीवाल कुछ देर के लिए बढ़त बना पाए, लेकिन आखिरकार वह चुनाव हार गए।
अरविंद केजरीवाल को 10वीं राउंड तक कुल 20190 वोट मिले। वहीं प्रवेश वर्मा को 22034 मत प्राप्त हुए. इस तरह प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 1844 वोटों से पीछे थे। इसके अलावा संदीप दीक्षित को 3503 वोट मिले थे। शुरुआती रुझानों से ही अरविंद केजरीवाल प्रवेश वर्मा से पीछे चल रहे थे।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। इस समय बीजेपी 48 सीटों पर आगे है, जिसमें कई सीटों पर जीत हासिल करप चुकी है। वहीं Aam Aadmi Party 22 सीटों पर आगे चल रही है। इसके साथ कांग्रेस लगातार तीसरी बार खाता नहीं खोल सकी है।