Delhi Election
दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP ने जहां जीत हासिल की है। वहीं, Aam Aadmi Party को भी झटका लगा है। हालांकि, सबसे तगड़ा झटका Congress को लगा है। क्योंकि पार्टी का यहां पर सूपड़ा साफ हो गया है। दिल्ली की 70 में से 68 सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई है।
विधानसभा चुनाव के लिए कालका जी सीट पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी वोट मांगे थे, लेकिन इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा की बुरी तरह से हार हुई और उनकी जमानत जब्त हो गई।