Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि…
Image

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि…




Bikaner/बीकानेर

बीकानेर के छत्तरगढ़ BJP मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में मंडल कार्यकर्ताओं ने प्रखर राष्ट्रवादी एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता Pandit Deen Dayal Upadhyaya की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राजेन्द्र चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है उनके विचारों को आत्मसात करके ही हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकते हैं। चौहान ने कहा कि देश की एकता अखंडता और राष्ट्रवाद के लिए पंडित जी का योगदान अतुलनीय है। हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचानी होगी।

इस श्रद्धांजलि सभा में ओमप्रकाश मेघवाल नेमीचंद उपाध्याय चेतराम गोदारा आदुराम ओलानिया फुसाराम नायक जितेन्द्र धतरवाल रजनीश धुरिया बृजलाल सारस्वत सूरताराम सोनी देवाराम धतरवाल सौरभ राठी राजू दर्जी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा राष्ट्रहित और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की बात की उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हम सभी को उनके विचारों को आत्मसात कर समाजसेवा व राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा ली।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *