Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा की डेटशीट में बदलाव, देखें टाइम टेबल…
Image

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा की डेटशीट में बदलाव, देखें टाइम टेबल…


Rajasthan News

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट में बदलाव किया है। जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा के साथ टकराव से बचने के लिए डेटशीट में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

देखे डेटशीट

  1. संस्कृत साहित्य और संस्कृत भाषा की परीक्षा 22 मार्च, 2025 के बजाय 9 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
  2. समाजशास्त्र परीक्षा 27 मार्च, 2025 के बजाय 3 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।
  3. ऋग्वेद, शुक्ल यजुर्वेद, कृष्ण यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, न्याय दर्शन, वेदांत दर्शन, मीमांसा दर्शन, जैन दर्शन, निम्बार्क दर्शन, वल्लभ दर्शन, सामान्य दर्शन, रामानंद दर्शन, व्याकरण शास्त्र, साहित्य शास्त्र, पुराणिताह धर्मशास्त्र, ज्योतिष शास्त्र, समुद्रिक शास्त्र, वास्तु विज्ञान और पुरोहित शास्त्र सहित विषयों के लिए परीक्षा 1 अप्रैल, 2025 के बजाय 4 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
  4. इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि रसायन विज्ञान और रसायन विज्ञान सहित विषयों की परीक्षा 3 अप्रैल, 2025 के बजाय 22 मार्च को आयोजित की जाएगी।
  5. कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस की परीक्षा 7 अप्रैल, 2025 के बजाय 27 मार्च को आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *