Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • जेपी नड्डा के बाद किसे मिलेगीभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी, सुर्खियों मे नाम…
Image

जेपी नड्डा के बाद किसे मिलेगीभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी, सुर्खियों मे नाम…

Politics News:जेपी नड्डा के बाद किसे मिलेगीभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी, सुर्खियों मे नाम

BJP का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? सियासी गलियारों में गूंज रहे इस सवाल का जवाब 14 मार्च होली तक मिल जाएगी। फरवरी के आखिरी तक 18 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित होगा। मार्च के पहले हफ्ते तक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 14 मार्च तक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, इस बार दक्षिण भारत से किसी नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन PM Narendra Modi और राष्ट्रीय RSS प्रमुख Mohan Bhagwat की मंजूरी से होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में कई नाम सुर्खियां बटोर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है। विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव में से किसी एक की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *