Bikaner Politics: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू करने के लिए बीकानेर कांग्रेस का सद्बुद्धि यज्ञ
आज बीकानेर शहर जिला Congress कमेटी द्वारा कांग्रेस सरकार मे बनी स्वास्थ्य केंद्र को भाजपा सरकार द्वारा पूर्ण बंद कर दिया। सचिव मनोज चौधरी ओर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित कोचर ने कहा, इस संबंध में 15 दिन पूर्व CMHO से औऱ उन्होंने हमें विश्वास दिलाया की 10 दिन मे चालू कर देंगे पर नहीं किया तो आज हमने उनकी सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया।
राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अरुण व्यास ने कहा, अगर स्वास्थ्य केंद्र जल्द ही शरू नहीं की तो पुरे बीकानेर में कांग्रेस द्वारा CMHO ऑफिस का घेराव किया जाएगा। SMD प्रदेश महासचिव जयदीपसिंह जावा ने कहा, अस्पताल बंद करने की मंशा गलत है। क्योंकि ये स्वास्थ्य केंद्र कांग्रेस के राज मे बनी है।
इस सद्बुद्धि यज्ञ मे पूर्व पार्षद हजारी देवड़ा, दुर्गादत गहलोत, चन्दर कांत व्यास, अब्दुल रहमान लोदरा, कैलाश गहलोत, सुमित जोशी, पाबूराम नायक, पंकज रामावत, मेगराज तंवर, राजू मेघवाल, मोहमद गुजर, राजेश पूनिया, अकबर जोइया, विजय खत्री, मुकेश जोशी, उमेश पुरोहित, विकास रावत, कैलाश ओझा, महबूब रंगरेज़ आदि उपस्थित रहे।