Bikaner Breaking
  • Home
  • World
  • चीन ने खोजा कोरोना जैसा नया वायरस, कितना खतरनाक…
Image

चीन ने खोजा कोरोना जैसा नया वायरस, कितना खतरनाक…

China New Virus

China में Corona की तरह एक और वायरस मिला है। इसके जानवर से इंसान में फैलने का खतरा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के वुहान इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के रिसर्चर्स ने इस नए वायरस को खोजा है। इसी लैब से कोरोना वायरस के दुनिया में फैलने के आरोप लगे हैं। जानते हैं कि यह वायरस इंसानी सेहत के लिए यह कितना बड़ा खतरा हो सकता है।

इस Virus का नाम HKU5-CoV-2 है। यह वायरस उन्हीं प्रोटीन का इस्तेमाल कर कोशिकाओं यानी सेल्स में घुसता है, जो Covid-19 फैलाने वाले SARS-CoV-2 वायरस में थे। इस वायरस को चीन में चमगादड़ों में पाया गया है। भले ही इस वायरस में इंसानों को संक्रमित करने की क्षमता हो, लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि यह जीवों से सीधे इंसान में पहुंच सकता है या नहीं। यह वायरस Merbecovirus सब-ग्रुप से आता है, जिसमें MERS वायरस भी शामिल है, जिसने मिडिल ईस्ट में महामारी फैलाई थी।

इस वायरस पर रिसर्च को शी झेंगली और उनकी टीम ने वुहान यूनिवर्सिटी, ग्वांगझो लैब और वुहान इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिकों से मिलकर किया है। रिसर्चरों ने इस वायरस को टेस्ट ट्यूब प्रयोगों और मानव आंतों व श्वसन तंत्र की कोशिकाओं पर टेस्ट किया। इससे पता चला कि यह वायरस ACE2 रिसेप्टर के जरिये कोशिकाओं में प्रवेश कर सकता है। जैसे कोरोना वायरस करता है। शी झेंगली को ‘बैटवुमन’ कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने बैट कोरोना वायरस पर काफी रिसर्च की है। यह वायरस न केवल चमगादड़ बल्कि कई जानवरों पर भी असर दिखा सकता है।

चीनी रिसर्चर्स के अनुसार, HKU5-CoV-2 उतनी आसानी से इंसानों की सेल्स में नहीं घुसता, जितना आसानी से Covid फैलाने वाला वायरस SARS-CoV-2 घुस सकता है। इसका मतलब है कि यह वायरस बहुत जल्दी इंसानों में नहीं फैलेगा, इसलिए इसे लेकर ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *