Rajasthan News
बीकानेर के भाजपा नेताओं ने सोमवार को Jaipur स्थित प्रदेश कार्यालय में Bharatiya Janata Party राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने राठौड़ का अभिनंदन करने के साथ ही संगठनात्मक चर्चा भी करी। प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने इस अवसर पर पार्टी नेताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, विजय आचार्य, जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत, आईटी विभाग प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, पूर्व जिला मंत्री अरुण जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, किशन प्रजापत, त्रिलोकचंद पालीवाल, मांगीलाल नाई आदि उपस्थित रहे।















