Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बड़ी खबर: बीकानेर-कोटा आईजी ने पांच ट्रेनी SI को किया बर्खास्त…
Image

बड़ी खबर: बीकानेर-कोटा आईजी ने पांच ट्रेनी SI को किया बर्खास्त…

Rajasthan News

प्रदेश के चर्चित SI भर्ती परीक्षा में चयनित होकर नौकरी पा चुके दो ट्रेनी SI को Bikaner रेंज आईजी ने मंगलवार देर शाम बर्खास्त कर दिया। वहीं, Kota रेंज आईजी रविदत्त गौड़ ने भी तीन चयनित SI को बर्खास्त कर दिया है।

बीकानेर रेंज आईजी ने बताया कि, बीकानेर और बाड़मेर निवासी ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त किया है। श्रवण कुमार गोदारा और मंजू बिश्नोई को बर्खास्त किया गया है। दोनों को सेवा नियमों के CCA 19 (2) के तहत सेवा से हटाया गया है। आरोप है कि दोनों ही 2021 में फर्जीवाड़ा करके सरकारी नौकरी में आए थे।

कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड़ ने बताया कि, SI भर्ती 2021 के तीन चयनित सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त किया है। इन तीनों सब इंस्पेक्टर को कोटा रेंज आवंटित की गई थी। चेतन सिंह मीणा, मालाराम बिश्नोई और रेनू कुमारी शामिल हैं, जबकि इससे पहले चार सब इंस्पेक्टर को साल 2024 में ही बर्खास्त कर दिया था। इनमें नारंगी कुमारी, विवेक भांभू, रोहिताश कुमार और डालूराम मीना शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *