Bikaner News
यह घटना बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ की है। जहां मारपीट कर पैसे निकाल लिए और गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी। इस संबंध में धीरदेसर चोटियान निवासी मुकेश पुत्र बेगाराम जाट ने धीरदेसर चोटियान निवासी सुरेन्द्र, नरेन्द्र पुत्रगण मदनलाल, मुकेश पुत्र नोरंगलाल, संतोष पुत्र किशनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
याचक ने बताया कि, आरोपियों ने मेरे साथ लाठी ओर थापा-मुक्कों से मारपीट कर 65 हजार रूपए छीनकर गाड़ी के में तोडफ़ोड़ कर गाड़ी को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू करदी है।















