Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन…
Image

महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन…


Rajasthan News

मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य Arvind Singh Mewar का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। अरविंद सिंह मेवाड़ लंबे समय से बीमार थे और उदयपुर स्थित उनके आवास पर उनका इलाज किया जा रहा था। बताया जा रहा कि, रविवार को सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. वह भगवंत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी के पुत्र थे। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था।अरविंद सिंह मेवाड़ के बेटे Lakshyaraj Singh Mewar ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से ‘एकलिंग दीवान’ के अंतिम दर्शन और यात्रा की जानकारी दी है।

उनकी पोस्ट में लिखा है, एक अत्यन्त दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता अरविंद सिंह मेवाड़ का रामशरण चैत्र कृष्ण द्वितीया, रविवार, दिनांक 16 मार्च 2025 को निधन हो गया है। अंतिम दर्शन 17 मार्च 2025, सोमवार, समय प्रातः 7 बजे से कर सकेंगे. अंतिम यात्रा 17 मार्च 2025, सोमवार, समय प्रातः 11 बजे शम्भु निवास से शुरू होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होकर महासतियां के लिये प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *