Bikaner News
यह घटना अजमेर के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ट्रेनिंग की है। जहां बीकानेर के 24 वर्षीय सीआरपीएफ जवान की प्रशिक्षण के दौरान मृत्यु हो गई। सीआरपीएफ राजगीर कैंप के डीएसपी चंदन कुमार तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि, पुखराज कड़ेला पिछले 10 फरवरी से यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। वे अपने प्रशिक्षण के पांचवें सप्ताह में थे। सोमवार रात को वे अपने बैरक में सामान्य रूप से सोने गए थे, लेकिन सुबह जब उनके साथियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। संदेह के आधार पर दरवाजा तोड़कर देखा, तो पुखराज कड़ेला कमरे में मृत मिले। जिसके चलते तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि हृदय गति रुकने से पुखराज की मौत हुई होगी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि पुखराज की मौत कैसे हुई। ओर आगे की कार्यवाही भी रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। साथ ही, पुखराज के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। अब पार्थिव शरीर को उनके गृह क्षेत्र बीकानेर के हदां गांव भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।