Bikaner News
बीकानेर जिले के नोखा में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी सुमन ने नागौर के बाराणी गांव निवासी घेवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पत्नी सुमन का आरोप है कि घेवर ने उसके पति प्रेम कुमार से पैसों की मांग कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।














