Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • रेलवे स्टेशन पर सोने की बड़ी तस्करी का पर्दाफाश, 1.20 करोड़ के जेवरात जब्त…
Image

रेलवे स्टेशन पर सोने की बड़ी तस्करी का पर्दाफाश, 1.20 करोड़ के जेवरात जब्त…

Rajasthan News

अजमेर रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात आरपीएफ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 1 करोड़ 20 लाख 96 हजार रुपए मूल्य के 1 किलो 344 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए। मुंबई निवासी 25 वर्षीय रितिक लोढ़ा को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ा गया।

स्टेशन के मदार गेट प्रवेश द्वार पर बैगेज स्कैनर पर तैनात महिला कांस्टेबल उर्मिला ओला और होमगार्ड राजकमल को उसके बैग में भारी मात्रा में आभूषण होने का संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी घबराने लगा और आनाकानी करने लगा, जिससे शक गहरा गया। आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक राकेश ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो बैग से प्लास्टिक की थैलियों में पैक भारी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद हुए। जब रितिक से इन आभूषणों से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई ठोस जवाब नहीं दे सका।

फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है। इतनी बड़ी मात्रा में बिना दस्तावेजों के सोने का परिवहन कहीं तस्करी का मामला तो नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *