Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • बड़ी खबर: राजस्थान की 12 नगर पालिकाएँ भंग, फिर बनीं ग्राम पंचायत…
Image

बड़ी खबर: राजस्थान की 12 नगर पालिकाएँ भंग, फिर बनीं ग्राम पंचायत…

Rajasthan News

प्रदेश सरकार ने 12 नगर पालिकाओं को फिर से ग्राम पंचायत में बदल दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पालिका गठन की अधिसूचना को वापस ले लिया गया। स्वायत्त शासन विभाग में इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इन सभी नगर पालिकाओं का गठन जनजातीय उप योजना क्षेत्र में किया गया था। गठन को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। पिछली कांग्रेस सरकार में इनका गठन किया गया था। बता दे, स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पिछले दिनों बजट सत्र के दौरान विधानसभा में इनके गठन को रद्द करने की प्रक्रिया चलने की जानकारी दी थी।

इन नगर पालिकाओं का गठन हुआ रद्द

ऋषभदेव (उदयपुर), घाटोल (बांसवाड़ा), पोंख (झुंझुनू), रायपुर (भीलवाड़ा), जावाल (सिरोही) रानी (अलवर), खीरनी (सवाईमाधोपुर), लालगढ़ जाटान (श्रीगंगानगर), रामदेवरा (जैसलमेर), रानीवाड़ा (जालौर), सेमारी (सलूंबर), चावंड (सराड़ा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *