Rajasthan News
प्रदेश में बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी वार्षिक पंचांग (शिविरा पंचांग) के अनुसार, 1 अप्रैल से स्कूलों के नए समय को लागू किया जाएगा।
स्कूलों का नया समय
एकल पारी स्कूल – सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक।
दो पारी स्कूल –
- पहली पारी: सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
- दूसरी पारी: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक।
गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है, ताकि छात्र समय से अपने घर पहुंच सकें। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों को इस नए समय का सख्ती से पालन करना होगा।