Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बंद नाले से बिगड़े हालात विरोध में उतरे स्थानीय, मौके पर पहुंचे पूर्व उप महापौर राजेंद्र पंवार…
Image

बीकानेर: बंद नाले से बिगड़े हालात विरोध में उतरे स्थानीय, मौके पर पहुंचे पूर्व उप महापौर राजेंद्र पंवार…

Bikaner News

बीकानेर शहर के सुखलेचा कटले से होते हुए फड़ बाजार के समीप रेलवे लाइन के पास बने नालों को रेलवे प्रशासन द्वारा बंद कर दिए जाने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि यह नाला सुखलेचा कटला और आसपास के इलाकों की गंदगी को बाहर निकालता था, लेकिन अब उसके बंद होने से पूरे क्षेत्र में गंदगी और बदबू का अंबार लग चुका है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि नाले के बंद होने से हालात इतने खराब हो चुके हैं कि वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। बदबू और गंदगी की वजह से बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।

जिसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्व उप महापौर राजेंद्र पंवार मौके पर पहुंचे और जल्द ही नाले को पुनः चालू करवाने का आश्वासन दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *