Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • क्या अन्नामलाई को सौंपी जाएगी भाजपा युवा मोर्चा की कमान? जाने…
Image

क्या अन्नामलाई को सौंपी जाएगी भाजपा युवा मोर्चा की कमान? जाने…


Bharat News

Tamil Nadu BJP के पूर्व अध्यक्ष के Annamalai को लेकर इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। शुक्रवार को ही उन्होंने तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें पार्टी संगठन में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अन्नामलाई को भाजपा के युवा मोर्चा BJYM का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अभी यह पद भाजपा के तेज तर्रार और चर्चित बेंगलुरु साउथ से सांसद तेजस्वी सूर्या के पास है। संगठनात्मक फेरबदल के चलते यह पद खाली हो सकता है और इसमें अन्नामलाई की एंट्री की प्रबल संभावना जताई जा रही है। तेजस्वी सूर्या से पहले Anurag Thakur भी भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं, जिन्होंने बाद में केंद्र सरकार में मंत्री पद भी संभाला और आज भी राष्ट्रीय मुद्दों पर पार्टी के प्रमुख चेहरा बने हुए हैं।

बीजेपी के एक नेता ने अपना नाम जाहिर नहीं होने पर बताया है कि अभी अन्नामलाई को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया सकता है और आगे चलकर उन्हें पार्टी या सरकार में इससे भी बड़ी भूमिका मिल सकती है, जो बहुत ही कम समय में Prime Minister Narendra Modi के बेहद पसंदीदा नेता बन चुके हैं।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को ही में सोशल मीडिया पर अन्नामलाई की जमकर तारीफ करी। जिसने उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने में अन्नामलाई का अभूतपूर्व योगदान रहा है। शाह ने यह भी कहा कि पार्टी उनके संगठनात्मक कौशल का इस्तेमाल राष्ट्रीय स्तर पर करेगी। यह बयान इस ओर इशारा करता है कि अन्नामलाई को पार्टी के शीर्ष संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *