Rajasthan News
चूरू शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक किराणा व्यापारी को होम डिलीवरी के बहाने बुलाकर न केवल लूटा गया, बल्कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर अब ब्लैकमेल किया जा रहा है।
घटना 7 अप्रैल की शाम एक महिला ने 1200 रुपए के सामान की होम डिलीवरी के लिए व्यापारी को फोन किया। जब व्यापारी जहाज कोठी इलाके में बताई गई लोकेशन पर पहुंचा, तो महिला ने उसे घर के अंदर बुला लिया। तभी ऊपरी मंज़िल से तीन युवक नीचे आए और अचानक व्यापारी से मारपीट शुरू कर दी।
आरोपियों ने व्यापारी की जेब से 6,500 रुपए, गले से सोने की चेन और अंगूठी छीन ली। यहीं नहीं रुके व्यापारी के कपड़े उतरवाकर जबरन शराब का गिलास पकड़ाया और नग्न अवस्था में वीडियो भी बना लिया। लोहे की एक्सल से पीटते हुए व्यापारी के मोबाइल से 52,000 रुपए से अधिक का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन भी करवा लिया गया। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3 लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली थाने में महिला समेत तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



















