Rajasthan News
श्रीगंगानगर पुलिस ने कुख्यात रोहित गोदारा गैंग पर बड़ा प्रहार करते हुए 4 शातिर बदमाशों को दबोच लिया है। जिला स्पेशल टीम (DST), कोतवाली और जवाहरनगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गैंग के गुर्गों से 3 पिस्टल और 39 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
दिल्ली से हथियार सप्लाई करने आए एक आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। इस ऑपरेशन में DST टीम के निर्मल और आबिद की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों में एक ऐसा भी है, जिसके खिलाफ हत्या, लूट और रंगदारी सहित 12 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
- सिकंदर खान (39), जानकी नगर
- सुमित सिडाना उर्फ सोनू (36), सोनी कॉलोनी
- जसविंद्र सिंह (32), मांझीवाला
- लक्ष्मण कुमार नायक उर्फ जेजीबी (28), जैतसर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में गैंग की कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं को लेकर बड़े खुलासे हो सकते हैं। आने वाले दिनों में और भी बड़ी गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।
















