Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर स्थापना दिवस पर बड़ा हादसा, करणी इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग…
Image

बीकानेर स्थापना दिवस पर बड़ा हादसा, करणी इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग…


Bikaner News

स्थापना दिवस के दिन बीकानेर के करणी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित बीकाजी फैक्ट्री के पीछे एक स्टोरेज यूनिट में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से नजर आया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद पूरे करणी इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह से बुझाई नहीं जा सकी थी। आगजनी की वजह से आसपास की फैक्ट्रियों और गोदामों को भी खतरा पैदा हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *