Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बड़ी खबर: बीकानेर में टूटा कांग्रेस का गढ़, भाजपा में शामिल हुआ ये युवा नेता…
Image

बड़ी खबर: बीकानेर में टूटा कांग्रेस का गढ़, भाजपा में शामिल हुआ ये युवा नेता…


Bikaner News

राजस्थान की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र से कांग्रेस के युवा नेता और एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिदान चारण ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। यह कदम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं भाजपा के लिए यह एक नई ऊर्जा का संचार है।

हरिदान चारण जो नोखा के बीकासर गांव निवासी हैं। जिन्होंने मंगलवार को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, प्रदेश महामंत्री एवं देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने हरिदान चारण का भाजपा में स्वागत करते हुए इसे पार्टी के लिए मजबूती देने वाला कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *