Bikaner News
बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एकता नगर में एक खाली मैदान में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात के शव को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर कई सामाजिक संगठनों के सेवादार भी मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर शव को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। यह मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि समाज की चेतना को भी झकझोरता है।














