Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, खेत में काम करते समय हुआ हादसा…
Image

बीकानेर: करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, खेत में काम करते समय हुआ हादसा…


Bikaner News

बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के चक 2 एमडीएम मोडायत से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खेत में काम करते समय करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान नरेंद्र के रूप में हुई है, जो खेत में कृषि कार्य कर रहा था। अचानक उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई संजय ने बज्जू थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *