Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बड़ी खबर: चरम पर पहुंचा भारत-पाक तनाव, आसमान में मिसाइलें देखे जाने का दावा…
Image

बड़ी खबर: चरम पर पहुंचा भारत-पाक तनाव, आसमान में मिसाइलें देखे जाने का दावा…


India Pakistan War

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने गुरुवार रात एक नया मोड़ ले लिया, जब जम्मू के कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें गूंजीं और सायरन बजने लगे। अखनूर, सांबा और कठुआ जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में रात करीब 9 बजे के बाद सायरन बजने लगे और कुछ ही देर में विस्फोटों की तेज आवाज सुनाई दी। पूरे जम्मू क्षेत्र में ब्लैकआउट कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, धमाकों से पहले आसमान में लाल रंग की लाइटें और प्रोजेक्टाइल देखे गए। इस घटना से दहशत का माहौल बन गया और लोग दुकानों को बंद कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखे।

एक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर ने दावा किया, “जम्मू में हमारे घरों के ऊपर मिसाइलें उड़ रही हैं। यह कोई अफवाह नहीं है, मैं खुद इसे देख रहा हूं और वीडियो रिकॉर्ड कर रहा हूं।” उन्होंने ब्लैकआउट की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

हालांकि, अभी तक रक्षा मंत्रालय या सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन हालात को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

स्थिति पर नजर बनी हुई है, अपडेट के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *