Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • यह समय पड़ोसी प्रेम दिखाने का नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रेम निभाने का है: वेद व्यास
Image

यह समय पड़ोसी प्रेम दिखाने का नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रेम निभाने का है: वेद व्यास


Bharat Pakistan War

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच बीकानेर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ज़ोरों से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वेद व्यास जनता को संबोधित करते हुए अपील करते नजर आ रहे हैं।

वेद व्यास ने कहा, “यह समय पड़ोसी प्रेम दिखाने का नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रेम निभाने का है।” उनका यह बयान लोगों के दिलों को छू गया और वीडियो कुछ ही घंटों में हज़ारों लोगों द्वारा शेयर किया गया।

देखें वीडियो

https://www.facebook.com/share/v/1V5NAYUobe/

इस संदेश ने ना सिर्फ बीकानेर बल्कि पूरे राजस्थान और देशभर में देशभक्ति की भावना को एक बार फिर जागृत कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग वेद व्यास के इस बयान की सराहना कर रहे हैं और राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा को सलाम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *