Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • चारधाम यात्रा में राहत: केदारनाथ हेली सेवा फिर शुरू, अफवाहों पर लगा विराम…
Image

चारधाम यात्रा में राहत: केदारनाथ हेली सेवा फिर शुरू, अफवाहों पर लगा विराम…


Char Dham Yatra latest update

उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर आई बड़ी राहत की खबर—केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा को पुनः शुरू कर दिया गया है। कुछ समय के लिए हवाई सेवा को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से रोका गया था, लेकिन अब सभी हेलीकॉप्टर सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। सूत्रों के अनुसार, एयर डिफेंस क्लीयरेंस (ADC) में देरी के चलते सेवाएं रोकनी पड़ी थीं। हालांकि, अब पूरी तरह से स्थिति नियंत्रण में है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (YUCADA) के एक विश्वसनीय सूत्र ने पुष्टि की है कि केदारनाथ हेली सेवा दोबारा चालू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान जारी कर कहा, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। कृपया किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

सरकार श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 या 0135-1364 पर संपर्क करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *