Bikaner Breaking
  • Home
  • Education
  • रीट के सफल आयोजन के बाद अब बोर्ड परीक्षा परिणामों की तैयारी तेज़…
Image

रीट के सफल आयोजन के बाद अब बोर्ड परीक्षा परिणामों की तैयारी तेज़…

Rajasthan Board Result 2025

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने रीट परीक्षा का सफल आयोजन करने के बाद अब 10वी और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की तैयारी में पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय मूल्यांकन प्रणाली के अंतर्गत अधिकांश उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है। केवल कुछ दूरस्थ केंद्रों से रिपोर्ट्स आना बाकी हैं।

सूत्रों के अनुसार, 20 मई के बाद से बोर्ड द्वारा परिणामों की अपलोडिंग का कार्य शुरू किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि 12वीं कक्षा का परिणाम मई के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। परंपरागत रूप से विज्ञान और वाणिज्य संकाय के परिणाम पहले जारी होते हैं, जबकि कला संकाय का परिणाम सबसे अंत में आता है। हालांकि, इस बार तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी होने की संभावना है।

वहीं, 10वीं कक्षा का परिणाम जून के मध्य तक आने की संभावना जताई जा रही है। इस साल दसवीं बोर्ड परीक्षा में 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिससे इसे प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में गिना गया।

बोर्ड प्रशासन का कहना है कि परिणाम पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता देते हुए तैयार किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा या करियर योजनाओं में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *