Virat Kohli retirement news
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आखिरकार टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। कोहली ने अपने इस अहम फैसले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की, जिससे फैंस के बीच भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।
14 साल लंबे टेस्ट करियर में विराट कोहली ने भारतीय टीम को कई यादगार जीत दिलाई और खुद को मॉर्डन क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार किया। पिछले हफ्ते उन्होंने संन्यास के संकेत दिए थे, लेकिन अब उन्होंने आधिकारिक रूप से इस पर मुहर लगा दी है। विराट कोहली का टेस्ट करियर न सिर्फ आंकड़ों में शानदार रहा, बल्कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी आक्रामक कप्तानी, जबरदस्त फिटनेस और मैदान पर जोश ने उन्हें युवाओं का प्रेरणा स्रोत बना दिया।
फिलहाल कोहली सफेद गेंद की क्रिकेट में अपना सफर जारी रखेंगे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनकी कमी को भर पाना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा।


















