BSF Jawan Released
लंबे इंतज़ार के बाद राहत भरी खबर सामने आई है। पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिए गए BSF कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार साहू को रिहा कर दिया गया है। उन्हें आज अटारी बॉर्डर के ज़रिए भारत वापस भेजा गया। जवान की वापसी से परिवार और देशवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पूर्णम कुमार साहू की गिरफ्तारी को लेकर बीते कुछ दिनों से भारत-पाक के बीच कूटनीतिक स्तर पर बातचीत चल रही थी। अंततः यह प्रयास सफल रहे और आज साहू सुरक्षित स्वदेश लौट आए। यह घटना एक बार फिर सीमा पर तैनात जवानों की संवेदनशील परिस्थितियों को उजागर करती है।