Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बड़ी खबर: एक्शन में बीकानेर पुलिस, 84 अपराधी गिरफ्तार शहर में मचा हड़कंप…
Image

बड़ी खबर: एक्शन में बीकानेर पुलिस, 84 अपराधी गिरफ्तार शहर में मचा हड़कंप…


Bikaner crime news

बीकानेर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी और एसपी के निर्देशों पर एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान के दौरान जिलेभर में 333 पुलिसकर्मियों ने 74 टीमें बनाकर 422 स्थानों पर दबिश दी।

इस सघन अभियान में 34 स्थायी वारंटियों और एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की हदां टीम ने एसओजी राजस्थान में वांछित अर्जुनदार को दबोचकर एसओजी बीकानेर के सुपुर्द किया। वहीं कोलायत पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी सोमराज को गिरफ्तार किया। बीछवाल पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वारंटियों को पकड़ा। बीकानेर पुलिस की इस मुहिम से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और शहरवासियों में पुलिस की सक्रियता को लेकर सराहना हो रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *