Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। उनके साथ रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी भाजपा बीकानेर शहर इकाई द्वारा दी गई है।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव देशनोक स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगे। इस दौरान बीकानेर में कई विकास योजनाओं की समीक्षा और शुभारंभ की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था और क्षेत्रीय विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बीकानेर वासियों में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह और तैयारियां जोरों पर हैं।















